छपरा : भिखारी ठाकुर के बीमार साथी कलाकार को मदद की दरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2018 8:32 AM
छपरा : परिवार की माली हालत खराब होने के कारण इलाज के अभाव में दम तोड़ने को विवश हैं लोक कवि भिखारी ठाकुर मंडली के हारमोनियम वादक कलाकार कुतुबपुर गांव के किशुनदेव शर्मा. वे अाज इलाज के अभाव में खाट पर पड़े जीवन की अंतिम घड़ियां गिन रहे हैं. इनको इलाज के लिए परिजनों के […]
छपरा : परिवार की माली हालत खराब होने के कारण इलाज के अभाव में दम तोड़ने को विवश हैं लोक कवि भिखारी ठाकुर मंडली के हारमोनियम वादक कलाकार कुतुबपुर गांव के किशुनदेव शर्मा. वे अाज इलाज के अभाव में खाट पर पड़े जीवन की अंतिम घड़ियां गिन रहे हैं.
इनको इलाज के लिए परिजनों के पास कोई विकल्प नहीं है. जानकारों के मुताबिक किशुनदेव शर्मा स्व भिखारी ठाकुर के साथ उनके विभिन्न नाटकों में मुख्य किरदार की भूमिका निभा चुके हैं. आज पैसे के अभाव में उनका इलाज कराने में परिजन पूरी तरह असमर्थ हैं. परिजनों के मुताबिक पिछले सप्ताह वे लकवा के शिकार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










