छपरा़ : छात्र को चाकू मारकर मोबाइल लूटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2018 8:51 AM

विज्ञापन

छपरा़ : छपरा जंक्शन तथा छपरा कचहरी स्टेशनों के बीच सारण एकेडमी रेलवे क्राॅसिंग (संख्या 47) के पास चार अपराधियों ने छात्र को चाकू मारकर मोबाइल तथा नकद लूट लिये़ घटना सोमवार की रात करीब 9 बजे की है. इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक अपराधी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. चाकू […]

विज्ञापन
छपरा़ : छपरा जंक्शन तथा छपरा कचहरी स्टेशनों के बीच सारण एकेडमी रेलवे क्राॅसिंग (संख्या 47) के पास चार अपराधियों ने छात्र को चाकू मारकर मोबाइल तथा नकद लूट लिये़ घटना सोमवार की रात करीब 9 बजे की है. इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक अपराधी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी.
चाकू लगने से छात्र घायल हो गया. छपरा कचहरी रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया तथा घायल छात्र व लोगों की पिटाई से घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल छात्र गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाने के यादोपुर मटियरिया गांव निवासी टुनटुन साह का पुत्र हेमंत कुमार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन