भूमि कारोबारी की हत्या से प्रोपर्टी डीलरों में खौफ

छपरा(सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फोरलेन पर बीन टोलिया गांव के सामने बहुचर्चित भूमि कारोबारी अवधेश सिंह की हत्या के बाद से प्रोपर्टी डीलर खौफजदा हैं. भूमि विवाद के कारण अवधेश सिंह की हत्या की घटना के पहले भी कई लोगों की हत्या हो चुकी है. फोरलेन का निर्माण शुरू होने के समय से […]
छपरा(सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फोरलेन पर बीन टोलिया गांव के सामने बहुचर्चित भूमि कारोबारी अवधेश सिंह की हत्या के बाद से प्रोपर्टी डीलर खौफजदा हैं. भूमि विवाद के कारण अवधेश सिंह की हत्या की घटना के पहले भी कई लोगों की हत्या हो चुकी है. फोरलेन का निर्माण शुरू होने के समय से ही हत्या की घटना शुरू हो गयी और यह सिलसिला लगातार चल रहा है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमधा गांव के निवासी अवधेश सिंह की जिस जगह पर हत्या की गयी उसके आसपास काफी भूमि है और अवधेश सिंह सिंह की पहचान भूमि कारोबारी के रूप में थी.
अवधेश सिंह ने भूमि खरीद कर दूसरे लोगों के हाथों बेचा था. इसको लेकर कई लोगों के साथ विवाद चला आ रहा था. आशंका है कि भूमि विवाद के कारण ही हत्या की गयी है और हत्या किसने की, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. इस हत्या की घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया है. उससे यह प्रतीत हो रहा है कि पेशेवर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




