ट्रक की ठोकर से बिजली हुई बाधित , ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Updated at : 12 Jul 2018 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की ठोकर से बिजली हुई बाधित , ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

भेल्दी(अमनौर) : मंगलवार की रात से लेकर बुधवार की सुबह तक एनएच पर भेल्दी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की तीन घटनाएं घटीं. पहली घटना हेला नहर के समीप घटी, जहां एक अनियंत्रित ट्रक का गति तेज होने के कारण सड़क के किनारे बिजली के खंभे में जा टकरायी, जिससे सरकारी सामान की क्षति हुई. […]

विज्ञापन
भेल्दी(अमनौर) : मंगलवार की रात से लेकर बुधवार की सुबह तक एनएच पर भेल्दी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की तीन घटनाएं घटीं. पहली घटना हेला नहर के समीप घटी, जहां एक अनियंत्रित ट्रक का गति तेज होने के कारण सड़क के किनारे बिजली के खंभे में जा टकरायी, जिससे सरकारी सामान की क्षति हुई.
दूसरी घटना भेल्दी थाना के निकट घटी जहां फिर ट्रक ने ही एक ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी. हादसे में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने गड़खा सीएचसी में भर्ती करवाया. तीसरी और बड़ी घटना कटसा देवी मंदिर के समीप घटी.
जहां बुधवार की सुबह माल से लदे एक ट्रक ने सड़क किनारे से कुछ दूरी पर दो पोल के खंभे में लगे ट्रांसफॉर्मर में जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे पोल सहित ट्रांसफॉर्मर के परखच्चे उड़ गये. ट्रांसफॉर्मर के क्षतिग्रस्त होने से बिजली बाधित हो गयी. घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया. इसके विरोध में ग्रामीणों ने घंटों एनएच को जाम कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार, चौक या भीड़ वाली जगह पर भी ट्रकचालक अपनी गाड़ी धीरे नहीं कर रहे हैं.
जाम की सूचना मिलते ही भेल्दी थानाध्यक्ष सतीश कुमार व मिथलेश सिंह मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करते रहे, मगर ग्रामीण ऊमस भरी गर्मी में बिजली बाधित होने से पुलिस की एक बात मानने को तैयार नहीं थे.
बाद में मढ़ौरा बिजली एसडीओ देवेंद्र राम व अमनौर बीडीओ विभु कुमार ने थानाध्यक्ष को फोन पर ये आश्वासन दिया कि जल्द जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर को ठीक करा बिजली आपूर्ति करा दी जायेगी. उसके बाद ग्रामीण माने और सड़क से हटे और दोनों तरफ से वाहनों का परिचालन शुरू हो सका. बाद में अमनौर जेई अमित कुमार मौर्य लाइन मैन रंजीत कुमार मांझी व संजय शर्मा के साथ जल्द बिजली आपूर्ति के काम में लग गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन