छपरा में आया मॉनसून, पटना में इंतजार
Updated at : 27 Jun 2018 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मंगलवार को सुबह बारिश के बाद राजधानी सहित आस पास के जिलों में मौसम में बदलाव आया. सुबह लगभग आधा घंटा तक हुई बारिश में 3.3 एमएम पानी रिकॉर्ड किया गया. शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र के अनुसार मॉनसून का एक […]
विज्ञापन
पटना : मंगलवार को सुबह बारिश के बाद राजधानी सहित आस पास के जिलों में मौसम में बदलाव आया. सुबह लगभग आधा घंटा तक हुई बारिश में 3.3 एमएम पानी रिकॉर्ड किया गया. शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम केंद्र के अनुसार मॉनसून का एक ब्रांच छपरा तक पहुंच चुका है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि सोमवार को सुपौल के रास्ते बिहार में मॉनसून प्रवेश कर चुका है. फिलहाल बारिश अभी वहीं रुकी हुई है. मॉनसून की दूसरी शाखा अहमदाबाद के रास्ते झारखंड के डाल्टेनगंज से छपरा तक पहुंच चुकी है. मौसम केंद्र के अनुसार अगले 48 घंटे में राजधानी में मॉनसून के आने को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जायेगी. मौसम केंद्र ने अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जारी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




