सारण के चारों केंद्रों की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Updated at : 21 Jun 2018 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
सारण के चारों केंद्रों की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

छपरा (सदर) : सारण जिले में मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2018 मूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा बुधवार को सदर एसडीओ चेतनारायण तथा डीईओ राजकिशोर सिंह ने लिया. वहीं चारों केंद्रों के प्रधानाचार्य से मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के संबंध में प्रमाणपत्र भी लिखित लिया. बोर्ड के अध्यक्ष के पत्र के बाद डीईओ ने […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : सारण जिले में मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2018 मूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा बुधवार को सदर एसडीओ चेतनारायण तथा डीईओ राजकिशोर सिंह ने लिया. वहीं चारों केंद्रों के प्रधानाचार्य से मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के संबंध में प्रमाणपत्र भी लिखित लिया.

बोर्ड के अध्यक्ष के पत्र के बाद डीईओ ने वर्ष 2018 में मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए विभिन्न मैट्रिक बोर्ड के मूल्यांकन केंद्रों यथा राजेंद्र कॉलेजियेट छपरा, विशेश्वर सेमिनरी छपरा, सारण एकडमी छपरा, एनएनबी उवि छपरा केंद्र की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं, स्ट्रांग रूम का जायजा लिया. उधर, गोपालगंज में मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं के गायब होने तथा बोर्ड के निर्देश पर सुरक्षा से संबंधित प्रमाणपत्र लिये जाने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा को लेकर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा सुरक्षा से जुड़े कर्मियों में परेशानी देखी जा रही है.

बोर्ड के अध्यक्ष के निर्देश के आलोक में प्रधानाध्यापकों से स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का प्रमाणपत्र भी मांगा
सारण में दो-दो साल की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं के केंद्रों पर पड़े रहने से सुरक्षा को लेकर केंद्र प्रशासन चिंतित
दो-दो वर्षों से मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं पड़ी हैं छपरा के मूल्यांकन केंद्रों पर
गोपालगंज में मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं के गायब होने के मामले में उठे बवाल के बीच मूल्यांकन केंद्र बनाये गये माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान कर्मियों तथा शिक्षकों में इस बात को लेकर चर्चा है कि पदाधिकारी वर्ष 1918 की मैट्रिक बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा को लेकर जांच की जा रही है जबकि छपरा के कई केंद्रों पर मैट्रिक बोर्ड 2017 की भी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं स्ट्रांग रूप में पड़ी हुई हैं. परंतु, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डेढ़ साल बाद भी उत्तर पुस्तिकाओं को नहीं मंगाया है.
वर्ष 2018 में भी मूल्यांकन कार्य पांच अप्रैल को समाप्त हो गया था. परंतु साढ़े तीन माह बाद भी चारों केंद्रों पर मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं पड़ी हुई हैं. ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की घटना होती है, तो बोर्ड विद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार बतायेगा. परंतु, बोर्ड इन उत्तर पुस्तिकाओं की ले जाने की जरूरत नहीं समझता.
क्या कहते हैं मूल्यांकन केंद्र के निदेशक
राजेंद्र कॉलेजिएट छपरा के मूल्यांकन निदेशक श्री प्रकाश सिंह, विशेश्वर सेमिमनरी के मूल्यांकन निदेशक कुश प्रताप सिंह का कहना है कि वर्ष 2018 की उत्तर पुस्तिकाओं की कौन कहे वर्ष 2017 के मैट्रिक बोर्ड की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं भी विद्यालय परिसर में बनाये गये स्ट्रांग रूम में पड़ी हुई हैं. इन्हें सुरक्षित रखने में कभी भी अप्रिय घटना को लेकर भय व्याप्त है. वहीं, सारण एकेडमी छपरा के प्राचार्य रामयागी प्रसाद का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाओं को एक ओर सुरक्षित रखने तो दूसरी ओर उत्तर पुस्तिकाओं के रखे जाने के कारण कक्षाएं भी बंद पड़ी हैं. इस केंद्र पर एसबी उवि धनाव बनियापुर के प्रधानाध्यापक रजनीकांत सिंह मूल्यांकन निदेशक बनाये गये थे. मूल्यांकन अवधि खत्म होने के बाद से सालों भर यह कमरा अनुपयोगी बना हुआ है.
बोर्ड के अध्यक्ष के निर्देश पर मैट्रिक बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बनाये गये मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण सदर एसडीओ के साथ किया है तथा सभी प्रधानाध्यापकों से स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा के संबंध में लिखित लिया है. सारण में सभी चारों मूल्यांकन केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं.
राजकिशोर सिंह, डीईओ, सारण.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन