ePaper

इंटरमीडिएट में दूसरी बार फेल होने पर छपरा के छात्र ने फरीदाबाद में की आत्महत्या

Updated at : 08 Jun 2018 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
इंटरमीडिएट में दूसरी बार फेल होने पर छपरा के छात्र ने फरीदाबाद में की आत्महत्या

पटना : बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में दूसरी बार फेल होने पर छपरा के 19 वर्षीय पिंटू ने कथित तौर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटनाकी सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, बिहार बोर्ड का परीक्षा […]

विज्ञापन

पटना : बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में दूसरी बार फेल होने पर छपरा के 19 वर्षीय पिंटू ने कथित तौर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटनाकी सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, बिहार बोर्ड का परीक्षा परिणाम बुधवार कोआया. पिंटू नौकरी के लिए अप्रैल में ही फरीदाबाद आ गया था. वहां वह अपने चचेरे भाइयों के साथ शहर की भगत सिंह कॉलोनी में रहता था. फरीदाबाद के पुलिसप्रवक्ता के अनुसार, भगत कॉलोनी निवासी विनोद के मकान में गांव तरवार जिला छपरा, बिहार निवासी पिंटू कुमार दूबे किराये पर रहता था. उसके साथउसके दो चचेरे भाई भी रहते थे. मृतक के चचेरे भाई अमित कुमार दूबे ने बताया कि पिंटू बिहार में ही पढ़ता था. दो माह पहले 12वीं की परीक्षा देने केबाद वह उनके पास आ गया था. बुधवार को उसका 12वीं का रिजल्ट आया था, जिसमें वह फेल हो गया था. 12वीं में वह पिछले साल भी फेल हो गयाथा, इस कारण वह बेहद परेशान था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन