बोलेरो सवार तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मशरक : पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर चोरी के बोलेरो से बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे तीन अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ा. हालांकि बोलेरो पर सवार पांच अपराधियों में दो भागने में सफल रहे. गुरुवार की देर शाम मशरक के दुमदुमा बाजार पर दारोगा पुरुषोत्तम नारायण सिंह […]
मशरक : पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर चोरी के बोलेरो से बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे तीन अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ा. हालांकि बोलेरो पर सवार पांच अपराधियों में दो भागने में सफल रहे. गुरुवार की देर शाम मशरक के दुमदुमा बाजार पर दारोगा पुरुषोत्तम नारायण सिंह वाहन चेकिंग कर रहे थे,
तभी थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान द्वारा गुप्त सूचना के निर्देश पर गश्ती दल के साथ दारोगा लखनपुर चौक रवाना हुए. रास्ते में पुलिस वाहन देख उजले रंग के बोलेरो पर सवार अपराधी भागने लगे, जिसमें तीन को पुलिस जवान ने खदेड़ कर दबोच लिया. पुलिस ने बोलेरो संख्या बीआर04पीए-0559 के साथ तीनों को अपने कब्जा में लेकर तलाशी ली. पकड़े गये खैरा के नबीगंज गांव के शाहरूख अरवा के टोला नवलपुर के राजकेश्वर साह, मढ़ौरा ओल्हनपुर गांव के लालबाबू नट की तलाशी के क्रम में पुलिस को एक देशी कट्टा, 315 बोर का जिंदा कारतूस, दो दर्जन से अधिक वाहनों के चाबी, बैग एवं ताला काटने के औजार सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




