फसुली से युवक का गला रेत किया घायल

Updated at : 13 Apr 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
फसुली से युवक का गला रेत किया घायल

इसुआपुर : उसरी खुर्द गांव के 22वर्षीय नीतेश कुमार सिंह को फसुली से गर्दन रेत कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया है, जिसका इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है. घटना बुधवार की रात की है. जब पेशे से वेल्डर का काम करने वाला नीतेश पिपरहियां बाजार स्थित अपनी दुकान पर सोया था. इसी […]

विज्ञापन

इसुआपुर : उसरी खुर्द गांव के 22वर्षीय नीतेश कुमार सिंह को फसुली से गर्दन रेत कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया है, जिसका इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है. घटना बुधवार की रात की है. जब पेशे से वेल्डर का काम करने वाला नीतेश पिपरहियां बाजार स्थित अपनी दुकान पर सोया था. इसी बीच सुबह तीन बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल फोन पर कहा कि जल्द घर आ जाओ इमरजेंसी है, इसके बाद वह घर जाने लगा तो रास्ते में ब्रह्म स्थान के पास पहले से घात लगाये दो लोगों ने उसे पकड़ लिया

और फसुली से उसका गर्दन रेतने लगे, जिस पर वह किसी तरह छटपटाकर फसुली छीन लिया और जान बचाकर घर पहुंच गया. वहां से परिजनों ने इलाज के लिए उसे इसुआपुर पीएचसी लाया. घायल के पहचान पर उसके चाचा रामनगीना सिंह द्वारा इसुआपुर थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है.

जिसमें पड़ोस के उसुरी कला गांव के गोविंद मांझी और योगेंद्र मांझी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. घटना का कारण जमीन संबंधी विवाद बताया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन