उचक्कों ने मोटरसाइकिल की डिक्की से उड़ाये चार लाख

छपरा (सारण) : एटीएम से रुपये निकासी कर छोला भटूरा खा रहे ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की बाइक की डिक्की से उचक्कों ने चार लाख तीस हजार रुपये उड़ा लिया. घटना गुरुवार की शाम की है. इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिले के तरैया थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा […]
छपरा (सारण) : एटीएम से रुपये निकासी कर छोला भटूरा खा रहे ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की बाइक की डिक्की से उचक्कों ने चार लाख तीस हजार रुपये उड़ा लिया. घटना गुरुवार की शाम की है. इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिले के तरैया थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा गांव के निवासी सुभाष साह ने शहर के विभिन्न एटीएम से चार लाख 30 हजार रुपये की राशि की निकासी की. निकासी करने के बाद वह बाइक की डिक्की में रुपये रख दिये और थाना चौक के पास ठेला पर छोला भटूरा खाने लगा. इसी दौरान उचक्कों ने डिक्की से रुपये गायब कर दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




