पुलिस पर हमले के आरोप में 13 धराये

Updated at : 12 Apr 2018 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस पर हमले के आरोप में 13 धराये

छपरा(सारण) : भारत बंद के दौरान उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में दस प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी हैं. इस मामले में एक सौ लोगों को नामजद किया गया है. इसके अलावा 1500 अज्ञात को आरोपित किया गया है. पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें बुधवार […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : भारत बंद के दौरान उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में दस प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी हैं. इस मामले में एक सौ लोगों को नामजद किया गया है. इसके अलावा 1500 अज्ञात को आरोपित किया गया है.

पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें बुधवार को जेल भेज दिया गया. बंद के दौरान उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में दर्ज प्राथमिकी में दो दर्जन नामजद व दो दर्जन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिनमें डीएम, एसपी, सदर एसडीओ व एसडीपीओ के काफिले पर रोड़ेबाजी करने, एसडीओ व एसडीपीओ के वाहनों को क्षतिग्रस्त करने का आरोप है. इसके अलावा उपद्रवियों के द्वारा एक दर्जन से अधिक अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया.
दूसरी प्राथमिकी एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर जाकिर ने दर्ज करायी है जिसमें बाइक क्षतिग्रस्त करने तथा दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है. नगर थाना में चार नामजद व पचास से अधिक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है जिसमें शहर के थाना चौक, नगर पालिका चौक, भिखारी मोड़, गांधी चौक, नेहरू चौक समेत अन्य स्थानों पर सड़क जाम करने, आगजनी करने का आरोप है. इसके अलावा रिविलगंज, भेल्दी, मढौरा समेत अन्य थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई, विजय राय के टोला, बैजू टोला में सड़क पर आगजनी करने, सड़क जाम कर यातायात बाधित करने, बंद के दौरान उपद्रव मचाने का आरोप है. पुलिस इस मामले में अज्ञात आरोपितों को चिन्हित कर रही है. अब तक केवल मुफस्सिल थाना की पुलिस ने ही सबसे अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार की है. छपरा रेल थाना में भी अज्ञात लोगों के छपरा-सीवान रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित करने, रेलवे राजस्व की हानि पहुंचाने का आरोप है. छपरा- सीवान रेल खंड पर कोपा सम्हौता के पास रेलवे लाइन को जाम कर दिया गया था और ट्रेनों के परिचालन बाधित कर दिया गया था.
एक सौ नामजद व डेढ़ हजार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
भारत बंद के दौरान उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त
न्यायालय ने सभी को जेल भेजने का दिया आदेश
पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के वाहनों को क्षतिग्रस्त करने तथा उपद्रव मचाने वालों को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश किया जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. मुफस्सिल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया और न्यायालय में पेश किया. न्यायालय ने सभी को जेल भेजने का आदेश दिया. गिरफ्तार किये गये लोग उमधा, नैनी व फकूली गांव के हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन