सात एकड़ में लगी गेहूं की फसल जल कर स्वाहा

Updated at : 12 Apr 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
सात एकड़ में लगी गेहूं की फसल जल कर स्वाहा

मकेर : थाना क्षेत्र के पीर मकेर गांव में स्थित बधार में बुधवार की दोपहर गेहूं की फसल में आग लगने से सात एकड़ से अधिक में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीर मकेर गांव के खेत में एक किसान अपने गेहूं का थ्रेसर […]

विज्ञापन

मकेर : थाना क्षेत्र के पीर मकेर गांव में स्थित बधार में बुधवार की दोपहर गेहूं की फसल में आग लगने से सात एकड़ से अधिक में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीर मकेर गांव के खेत में एक किसान अपने गेहूं का थ्रेसर से दौनी कर रहे थे कि थ्रेसर से अचानक निकली चिनगारी गेहूं के बोझे मे पकड़ ली. देखते ही देखते तेज हवा से बगल के खेत लगे गेहूं में आग फैल गयी. आग लगने पर सैकड़ों ग्रामीण खेत में पहुंचे, लेकिन वे आग बुझाने में विवश नजर आये.

मौके पर सीओ शिवेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह पहुंचे. थानाध्यक्ष ने अग्निशमन दल को सूचना दी तथा दमकल आने के पूर्व ग्रामीणों ने कई पंपिंग सेट चला कर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना की सूचना मिलते ही विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा अग्नि पीड़ित किसानों से मिले. सीओ ने राजस्व कर्मचारी ललन सिंह को अगलगी में गेहूं की फसल की जलने का आकलन के लिए भेजे,

जिसमें रामनगीना साह, मंगल साह, सुदेव साह, सुरेश साह, मो फिरोज, मकसुद आलम उर्फ मुन्ना लाल, मो जलील, हसबु निशा, मो हाशिम, रामचंद्र साह, निजामुद्दीन, कलामुद्दीन की सात एकड़ की गेहूं की फसल जलने आकलन किया. सीओ ने बताया कि रिपोर्ट जिले में भेजी जायेगी, जो आदेश मिलेगा उसी के आधार पर पीड़ित किसानों को सहायता दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन