कानून को हाथ में लेने वालों को नहीं बख्शा जायेगा: डीएम

Updated at : 11 Apr 2018 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
कानून को हाथ में लेने वालों को नहीं बख्शा जायेगा: डीएम

शांतिपूर्ण चल रहे बंद के दौरान नैनी-फकुली में हुई घटना ने बढ़ायी पुलिस-प्रशासन की परेशानी छपरा (सदर) : सरकार के निर्देश के आलोक में बंद के दौरान किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिये पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल लगाये गये थे. इसके बावजूद कुछ लोगों ने कानून को हाथ में लेकर […]

विज्ञापन

शांतिपूर्ण चल रहे बंद के दौरान नैनी-फकुली में हुई घटना ने बढ़ायी पुलिस-प्रशासन की परेशानी

छपरा (सदर) : सरकार के निर्देश के आलोक में बंद के दौरान किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिये पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल लगाये गये थे. इसके बावजूद कुछ लोगों ने कानून को हाथ में लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों पर हमला किया. ये बातें बंद के बाद कुछ स्थानों पर मारपीट व झड़प के संबंध में पूछे जाने पर सारण के डीएम हरिहर प्रसाद ने कहीं. उन्होंने कहा कि कुछ अन्य स्थानों पर पुलिस व प्रशासन से विवाद की भी सूचना मिली है.
खासकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छपरा-जलालपुर मार्ग में नैनी-फकुली के पास सदर एसडीओ तथा एसडीपीओ व अन्य पदाधिकारियों तथा जवानों की गाड़ियों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त करने तथा हमला कर मारपीट करने के मामले में दोषी लोगों को नहीं बख्शा जायेगा. इस पूरे मामले में चिह्नित लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. किसी को कानून हाथ में लेने की छूट नहीं होगी.
बंद की इस घटना के बाद उत्पन्न स्थितियों की मद्देनजर डीएम हरिहर प्रसाद ने प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को पूरी गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है. वहीं बंद के दौरान पूरे शहर में चल रहें शांतिपूर्ण बंद के बीच जब नैनी-फकुली गांव में बंद समर्थकों व प्रशासन-पुलिस की टीम के बीच झड़प व मारपीट की घटना के बाद पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है. आम जनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बसडिला में सड़क जाम कर रहें पांच-छ: लड़को को एसडीओ तथा डीएसपी के काफिले की टीम में अपनी गाड़ी में उठा छपरा की ओर बढ़े इसके बाद ही मोबाइल से सूचना के बाद नैनी-फकुली में जाम कर रहें लोग आक्रोशित हो गये.
पहले तो जाम कर रहें लोगों व प्रशासन के बीच बहस हुई फिर एक दूसरे पर प्रहार का दौर शुरू हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम-एसपी भी घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन स्थिति और बदतर होती रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन