वैक्सीन लगाने गांव-गांव जायेंगी टीमें

Updated at : 11 Apr 2018 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
वैक्सीन लगाने गांव-गांव जायेंगी टीमें

डीएम ने पशुओं के स्वास्थ्य के लिए रोगरोधी टीका व दवा के उपयोग की अपील की छपरा (सदर) : पशु स्वास्थ्य रक्षा पखवारा के तहत 10 से 24 अप्रैल तक जिले के दुधारू मवेशियों एवं उनके बच्चों में रोगरोधी क्षमता विकसित करने के लिए टीकाकरण तथा कृमिनाशक गोली का वितरण किया जाना है. इस कार्यक्रम […]

विज्ञापन

डीएम ने पशुओं के स्वास्थ्य के लिए रोगरोधी टीका व दवा के उपयोग की अपील की

छपरा (सदर) : पशु स्वास्थ्य रक्षा पखवारा के तहत 10 से 24 अप्रैल तक जिले के दुधारू मवेशियों एवं उनके बच्चों में रोगरोधी क्षमता विकसित करने के लिए टीकाकरण तथा कृमिनाशक गोली का वितरण किया जाना है. इस कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को डीएम हरिहर प्रसाद ने छपरा शहरी क्षेत्र में किया. इस दौरान उन्होंने आमजनों से अपने पशुओं के स्वास्थ्य रक्षा के लिए रोगरोधी टीका लगवाने तथा कृमिनाशक गोली देने की अपील की. डीएम ने कहा कि इस अभियान में दवा की कमी आड़े नहीं आयेगी.
विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है. वहीं जिला पर्षद अध्यक्ष मीना अरुण ने सदर प्रखंड क्षेत्र समेत विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
जिला पशुपालन पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण के अनुसार सारण जिले में लगभग सात लाख गाय-भैंसें तथा उनके बच्चे हैं. जिनके बीच वितरण के लिए 4 लाख 36 हजार वैक्सीन मिलीं हैं, जिसे इन पशुओं को खुरहा आदि रोगों से बचाव में मदद मिलेगी. उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावे विभाग ने 3 लाख 93 हजार कृमिनाशक गोलियां भी उपलब्ध करायीं हैं. जिसका वितरण इस पखवारे के दौरान विभिन्न प्रखंडों में किया जायेगा. जिससे आगामी बरसात के दौरान मवेशी विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त न हो सकें.
पशु स्वास्थ्य रक्षा पखवारा के तहत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों जिसमें 323 पंचायत तथा 7 शहरी क्षेत्र हैं, उन्हें कुल 335 क्षेत्रों में बांट कर टीकाकरण का कार्य किया जाना है. इसके लिए 375 टीकाकर्मियों को लगाया गया है. इस कार्य में विभागीय कर्मियों के अलावे निजी स्तर पर भी प्रशिक्षित लोगों को लिया गया है, जिससे अभियान का संचालन बेहतर ढंग से हो सके. इस दिशा में मॉनिटरिंग तथा टीकाकरण कार्य में लगी विभिन्न टीमों के दायित्व को निर्धारित करते हुए स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
कहते हैं पदाधिकारी
पशु स्वास्थ्य रक्षा पखवारा का आयोजन 10 से 24 अप्रैल तक किया गया है, जिसके तहत विभिन्न पशुओं के रोगों से बचाव के लिए टीका एवं कृमिनाशक गोली का वितरण करने के लिए कर्मी लगाये गये हैं.
डॉ जयप्रकाश नारायण, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सारण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन