पीएम मोदी का सांसद रूडी ने किया स्वागत

छपरा : सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मोतिहारी जाने के क्रम में पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने पटना के जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे पर स्वागत किया. इस दौरान श्री रूडी ने छ: अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर […]
छपरा : सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मोतिहारी जाने के क्रम में पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने पटना के जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे पर स्वागत किया. इस दौरान श्री रूडी ने छ: अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर सारण के कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन बात करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया. श्री रूडी ने उन्हें सारण में नमो एप पर हुई बातचीत और कार्यकर्ताओं में इससे जगे उत्साह के संदर्भ में बताया.
श्री रूडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि उनकी इस पहल से बिहार के युवाओं में एक नये उत्साह का संचार हुआ है. प्रधानमंत्री ने सारण के कार्यकर्ताओं का आभार जताया. विदित हो कि पार्टी की स्थापना दिवस के दिन प्रधानमंत्री ने देश के पांच लोकसभा क्षेत्रों का चुनाव वहां के कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन बात करने के लिए किया था.
इसी क्रम में बिहार में सारण लोकसभा क्षेत्र को चुना गया था. सारण जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष युवराज भास्कर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी, जिसमें प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को केंद्रीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संदर्भ में सुझाव दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




