सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

Updated at : 11 Apr 2018 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

सोनपुर : नगर पंचायत सोनपुर में वर्चस्व को लेकर कई महीने से चल रहा विवाद मंगलवार को खुलकर सामने आ गया. सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्यों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध कई गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत मुख्य सचिव, प्रधान सचिव नगर विकास, जिला पदाधिकारी सारण, आरक्षी अधीक्षक सारण तथा अनुमंडल पदाधिकारी […]

विज्ञापन

सोनपुर : नगर पंचायत सोनपुर में वर्चस्व को लेकर कई महीने से चल रहा विवाद मंगलवार को खुलकर सामने आ गया. सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्यों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध कई गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत मुख्य सचिव, प्रधान सचिव नगर विकास, जिला पदाधिकारी सारण, आरक्षी अधीक्षक सारण तथा अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर से की है. आरोप लगाने वालों में पुनीता सिंह, सुनैना देवी तथा अभिमन्यु कुमार मेघी शामिल हैं.

इन लोगो ने आरोप लगाया है कि नियमों को ताक पर रखकर कमीशन के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष कार्य कर रहे हैं. काेई सदस्य सवाल न करे, भ्रष्टाचार उजागर न हो इसलिए एक वर्ष में सिर्फ तीन बार आम बैठक तथा तीन बार सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई. समय समाप्त होने के बाद नगर पंचायत का बजट पारित किया गया. कार्यपालक पदाधिकारी के छुट्टी में चले जाने के कारण दूसरे कार्यपालक पदाधिकारी की जगह नगर पंचायत अध्यक्ष ने वित्तीय प्रभार अपने मनपसंद व्यक्ति को दिलाकर राशि का जमकर लूटपाट की.

नगर पंचायत के विकासात्मक कार्यों में मन पसंद संवेदक को कार्य दिलवाना तथा मोटा कमीशन लेना यह अब अध्यक्ष के लिए आम बात हो गया है. जिसके कारण नगर पंचायत का विकास मे बाधा हो रही है. स्वाभिमान से बड़ा पद नहीं होता है. इस संबंध में पूछे जाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष अमजद हुसैन ने कहा कि जनता ने सेवा का मौका दिया है, सेवा कर रहा हूं. सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं. सदस्यों से मिल बैठकर बात करेंगे. कोई है जो पर्दे के पीछे साजिश कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन