छपरा जंक्शन पर बिना इंजन जोड़े ही दे दिया सिग्नल छपरा में सिग्नल विभाग की लापरवाही उजागर

Updated at : 10 Apr 2018 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
छपरा जंक्शन पर बिना इंजन जोड़े ही दे दिया सिग्नल छपरा में सिग्नल विभाग की लापरवाही उजागर

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर अजीबो-गरीब वाकया देखने को मिला. यह वाक्या सोमवार का है. बोगी में बिना इंजन जोड़े ही ट्रेन चलाने के लिए सिग्नल दे दी गयी. इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. हुआ यह कि 55019 छपरा-गोरखपुर अप पैसेंजर ट्रेन जिसका छपरा से खुलने का समय 11 बजकर 20 […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर अजीबो-गरीब वाकया देखने को मिला. यह वाक्या सोमवार का है. बोगी में बिना इंजन जोड़े ही ट्रेन चलाने के लिए सिग्नल दे दी गयी. इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. हुआ यह कि 55019 छपरा-गोरखपुर अप पैसेंजर ट्रेन जिसका छपरा से खुलने का समय 11 बजकर 20 मिनट पर है.

ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़ी थी. अचानक 11 बजकर 25 मिनट पर ट्रेन का सिग्नल हो गया. सिग्नल देखते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. जबकि उस समय बोगी के आगे इंजन ही नहीं जोड़ गया था. यात्रियों ने देखा कि इंजन ही नहीं जोड़ा गया है.

तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली. बाद में 15 मिनट के बाद ट्रेन का इंजन 11 बज के 40 मिनट पर जोड़ा गया. जबकि ट्रेन 11 बज कर 45 मिनट प्रस्थान की. आज दिन भर इसी वाकये की चर्चा होती रही. इस संबंध में पूछे जाने पर स्टेशन प्रबंधक डी के लाल ने बताया कि इंजन कोच के पास पहुंच गया था और इंजन को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही थी.
ट्रेन के प्रस्थान करने का समय हो गया था. इस लिए सिग्नल दे दिया गया था. ट्रेन को ससमय चलाने के लिए सिग्नल दे दिया जाता है जिससे चालक व गार्ड तत्पर होकर परिचालन शुरू कर दे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन