बालू की अवैध ढुलाई करते वाहनचालक पकड़े गये तो लगेगा चार गुना जुर्माना

Updated at : 10 Apr 2018 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
बालू की अवैध ढुलाई करते वाहनचालक पकड़े गये तो लगेगा चार गुना जुर्माना

छपरा (सदर) : खनन टास्क फोर्स एवं जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण की बैठक सोमवार को हुई. बैठक में डीएम ने अवैध नामों के परिचालन को पुरी तरह बंद करने तथा उसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी, स्थानीय सीओ एवं थाना से अपेक्षित सहयोग प्राप्त करने पर बल दिया. इस संबंध में सभी आस-पास के पटना […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : खनन टास्क फोर्स एवं जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण की बैठक सोमवार को हुई. बैठक में डीएम ने अवैध नामों के परिचालन को पुरी तरह बंद करने तथा उसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी, स्थानीय सीओ एवं थाना से अपेक्षित सहयोग प्राप्त करने पर बल दिया. इस संबंध में सभी आस-पास के पटना एवं आरा जिलों से भी सहयोग लेने की जरूरत डीएम हरिहर प्रसाद ने जतायी. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने आश्वस्त किया कि इस दिशा में थाने को पूर्ण सहयोग किया जायेगा.

इस अवसर पर जिला खनन पदाधिकारी उमेश चौधरी ने बताया कि सारण जिले में सभी 31 घाटों जो गंगा, सरयू तथा गंडक के किनारे दर्जन भर प्रखंडों में हैं, संवेदक के द्वारा ही बालू की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित दर पर की जायेगी. वहीं चौधरी ने यह भी बताया कि यदि जिले में अवैध ढंग से लाल या उजला बालू लेकर जाते हुए ट्रक या टेलर को जब्त किया जायेगा तो विभागीय निर्देशानुसार अब जब्त बालू के बाजार भाव के चार गुणा जुर्माना किया जायेगा.

बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि भिखारी चौक से डोरीगंज तक सड़क के दोनों तरफ खाली अथवा भड़े हुए वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. ईंट भट्ठों के संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा सतत निरीक्षण पर भी बल दिया. डीएम ने स्पष्ट तौर पर कहा कि ईंट भट्ठा के संचालक को हर हाल में पर्यावरण संबंधी मानकों का पालन करना होगा अन्यथा वह संचालन नहीं कर पायेंगे.

डोरीगंज के तिवारी घाट पर तैनात होमगार्ड के जवानों ने मिलीभगत कर जब्त नावों को मनमाने ढंग से छोड़ा
जिले के सभी 37 घाटों से उजले बालू का सरकारी दर पर उठाव शुरू
दोषी होमगार्ड के जवानों को हटाने के लिये एसपी को लिखा पत्र
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन