मारपीट कर रुपये छीने

गड़खा : भेल्दी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि एक व्यक्ति के साथ पांच लोगोंं ने मारपीट की . मामले की प्राथमिकी उक्त युवक ने दर्ज कराते हुए मारपीट व रुपये छीनने का आरोप लगाया है. पीड़ित एजाज अंसारी ने आरोप लगाया है कि […]
गड़खा : भेल्दी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि एक व्यक्ति के साथ पांच लोगोंं ने मारपीट की . मामले की प्राथमिकी उक्त युवक ने दर्ज कराते हुए मारपीट व रुपये छीनने का आरोप लगाया है. पीड़ित एजाज अंसारी ने आरोप लगाया है कि वे अपने घर से कटसा चौक जा रहे थे, तभी सद्दाम अंसारी सहित पांच लोगो ने रोक लाठी-डंडे और चाकू से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया. साथ ही पॉकेट से एक हजार रुपये निकाल लिये .
उक्त घटना को अंजाम देकर सबी आरोपित मौके से भाग खड़े हुए. घायल का इलाज गड़खा पीएचसी में किया गया. वहीं भेल्दी के किशुनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट में महिला शोभा देवी घायल हो गयी, जिनका इलाज गड़खा पीएचसी में किया गया. घायल पीड़िता ने उसी गांव के विशुनदेव महतो सहित कई लोगो के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




