शराब तस्करों के िखलाफ चला पुिलस का डंडा

Updated at : 10 Apr 2018 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
शराब तस्करों के िखलाफ चला पुिलस का डंडा

छपरा(सारण) : जिले में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने चार धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया तथा एक कार जब्त की है. इसके अलावा चार बाइकें भी जब्त की हैं. पुलिस ने लगभग चार सौ लीटर देशी- विदेशी शराब बरामद की है. सबसे पहले छपरा शहर के […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : जिले में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने चार धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया तथा एक कार जब्त की है. इसके अलावा चार बाइकें भी जब्त की हैं. पुलिस ने लगभग चार सौ लीटर देशी- विदेशी शराब बरामद की है. सबसे पहले छपरा शहर के सटे दक्षिण में स्थित डिलीया रहिमपुर दियारा में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की.

पुलिस ने करीब 50 लीटर देशी शराब बरामद की. इस अभियान के दौरान करीब पांच हजार लीटर अर्ध्दनिर्मित देशी शराब को नष्ट कर दी तथा दो दर्जन से अधिक देशी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. छापेमारी डिलीया रहिमपुर दियारा के अलावा तेलपा व अन्य स्थानों पर की गयी. छापेमारी करीब चार घंटे तक चला. इस अभियान में नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजीव नयन कुमार सिंह, भगवान बाजार थाना के पुअनि मनोज कुमार सिंह, रिविलगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, कोपा थानाध्यक्ष, एकमा थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, रसुलपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव आदि शामिल थे.

पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि गिरफ्तार तीनों शराब कारोबारियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है और जेल भेजा जा रहा है. इसी क्रम मे मांझी थाना की पुलिस ने जयप्रभा सेतु के पास एक कार को चौदह कार्टून विदेशी शराब के साथ जब्त की. इस मामले में पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

बरामद शराब उत्तर प्रदेश का बना हुआ है और यूपी से कार पर लादकर शराब लाया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने शराब बरामद की. इस मामले में मांझी थाना में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है और पुलिस इसकी जांच कर रही है. इसके अलावा नयागांव- दरियापुर थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित हसनपुर चंवर से पुलिस ने 143 लीटर देशी शराब बरामद की और करीब एक दर्जन शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया.

इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है. अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन