लूट व डकैती के 25 से अधिक मामलों में वांटेड

छपरा (सारण) : लूट व डकैती के 25 से अधिक मामलों में वांटेड दो अपराधियों के शव पुलिस को मिले. बरामद शव के पास से दो मोबाइल, लूट की एक बाइक और 14 हजार रुपये बरामद किये गये. पुलिस के अनुसार, आपसी मुठभेड़ में दोनों की मौत हुई है. घटना गुरुवार की रात की है. […]
छपरा (सारण) : लूट व डकैती के 25 से अधिक मामलों में वांटेड दो अपराधियों के शव पुलिस को मिले. बरामद शव के पास से दो मोबाइल, लूट की एक बाइक और 14 हजार रुपये बरामद किये गये. पुलिस के अनुसार, आपसी मुठभेड़ में दोनों की मौत हुई है. घटना गुरुवार की रात की है. पुलिस को घटना की जानकारी सुबह में मिली.
नयागांव थाना क्षेत्र डुमरी गांव के पास गंगा नदी के किनारे दोनों शवों को बरामद किया गया. अपर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण कुमार ने बताया कि पुलिस को ग्रामीणों ने सुबह में सूचना दी कि नयागांव थाना क्षेत्र डुमरी गांव के पास गंगा नदी के किनारे दो शव पड़े हैं. सूचना पाकर एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा व नयागांव थानाध्यक्ष सरोज कुमार पहुंचे. दोनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. पोस्टमार्टम के दौरान ही दोनों की पहचान की गयी.
दोनों शवों को परिजनों ने पहचाना. उन्होंने बताया कि एक शव की पहचान अवतार नगर थाना क्षेत्र के रामगढा गांव के निवासी सुभाष महतो के पुत्र सावन महतो के रूप में की गयी है और दूसरे शव की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के बसंत गांव के नागेंद्र सिंह के पुत्र अभिमन्यु सिंह है. दोनों के पास से बरामद बाइक लूट की है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र से वह बाइक लूटी गयी थी. इस मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज है. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गये अपराधियों के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं और बरामद मोबाइल के कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि अब तक दोनों अपराधी 25 से अधिक मामले में वांटेड हैं,
जिसमें लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले में नयागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और इसकी जांच की जा रही है. दोनों अपराधियों को सिर में गोली लगी है. पुलिस को आशंका है कि लूट की राशि का बंटवारा करने के दौरान आपसी विवाद हो गया होगा, जिसके कारण मुठभेड़ हो गयी और दोनों अपराधी मारे गये हैं. मारे गये दोनों अपराधी शातिर थे और मुख्य रूप से लूट, डकैती व राहजनी की घटनाओं को अंजाम देते थे.
इन दोनों अपराधियों के आतंक से सारण व वैशाली की पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया था. हाल ही में रिविलगंज थाना क्षेत्र के डिलीया रहिमपुर में गोलीबारी की घटना को सावन कुमार ने अंजाम दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




