लूट व डकैती के 25 से अधिक मामलों में वांटेड

Updated at : 07 Apr 2018 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
लूट व डकैती के 25 से अधिक मामलों में वांटेड

छपरा (सारण) : लूट व डकैती के 25 से अधिक मामलों में वांटेड दो अपराधियों के शव पुलिस को मिले. बरामद शव के पास से दो मोबाइल, लूट की एक बाइक और 14 हजार रुपये बरामद किये गये. पुलिस के अनुसार, आपसी मुठभेड़ में दोनों की मौत हुई है. घटना गुरुवार की रात की है. […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : लूट व डकैती के 25 से अधिक मामलों में वांटेड दो अपराधियों के शव पुलिस को मिले. बरामद शव के पास से दो मोबाइल, लूट की एक बाइक और 14 हजार रुपये बरामद किये गये. पुलिस के अनुसार, आपसी मुठभेड़ में दोनों की मौत हुई है. घटना गुरुवार की रात की है. पुलिस को घटना की जानकारी सुबह में मिली.

नयागांव थाना क्षेत्र डुमरी गांव के पास गंगा नदी के किनारे दोनों शवों को बरामद किया गया. अपर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण कुमार ने बताया कि पुलिस को ग्रामीणों ने सुबह में सूचना दी कि नयागांव थाना क्षेत्र डुमरी गांव के पास गंगा नदी के किनारे दो शव पड़े हैं. सूचना पाकर एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा व नयागांव थानाध्यक्ष सरोज कुमार पहुंचे. दोनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. पोस्टमार्टम के दौरान ही दोनों की पहचान की गयी.

दोनों शवों को परिजनों ने पहचाना. उन्होंने बताया कि एक शव की पहचान अवतार नगर थाना क्षेत्र के रामगढा गांव के निवासी सुभाष महतो के पुत्र सावन महतो के रूप में की गयी है और दूसरे शव की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के बसंत गांव के नागेंद्र सिंह के पुत्र अभिमन्यु सिंह है. दोनों के पास से बरामद बाइक लूट की है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र से वह बाइक लूटी गयी थी. इस मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज है. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गये अपराधियों के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं और बरामद मोबाइल के कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि अब तक दोनों अपराधी 25 से अधिक मामले में वांटेड हैं,

जिसमें लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले में नयागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और इसकी जांच की जा रही है. दोनों अपराधियों को सिर में गोली लगी है. पुलिस को आशंका है कि लूट की राशि का बंटवारा करने के दौरान आपसी विवाद हो गया होगा, जिसके कारण मुठभेड़ हो गयी और दोनों अपराधी मारे गये हैं. मारे गये दोनों अपराधी शातिर थे और मुख्य रूप से लूट, डकैती व राहजनी की घटनाओं को अंजाम देते थे.

इन दोनों अपराधियों के आतंक से सारण व वैशाली की पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया था. हाल ही में रिविलगंज थाना क्षेत्र के डिलीया रहिमपुर में गोलीबारी की घटना को सावन कुमार ने अंजाम दिया था.

कॉल डिटेल्स खंगाल रही है पुलिस : अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल का कॉल डिटेल्स पुलिस खंगाल रही है और संभव है कि दोनों अपराधियों की हत्या करने वालों की पहचान मोबाइल के आधार पर कर लिया जायेगा. साथ ही इन अपराधियों के गिरोह से जुड़े अपराधियों की पहचान हो सकेगी. मोबाइल फोन के आधार पर ही दोनों अपराधियों की पहचान होने की बात पुलिस बता रही है.
दरियापुर में लूटी गयी राशि के बंटवारे में चली गोली
पुलिस के द्वारा शुरुआती पड़ताल के अनुसार, दरियापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 80 हजार रुपये की राशि लूटी गयी थी और लूट की राशि के बंटवारे के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया और इसी क्रम में सावन महतो के सहयोगी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी . सावन कुमार के जेब से 14 हजार रुपये बरामद किये गये हैं, जिसमें पचास, सौ, दो सौ, पांच सौ के नोट शामिल हैं. बरामद नोट के विवरण के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है कि लूट की राशि के बंटवारा के विवाद में मुठभेड़ हुआ है.
स्कॉर्पियों ने स्कूली वाहन में मारी ठोकर, छह जख्मी
पथ परिवहन के अधिकतर हड़ताली लौटे काम पर
चोरी से आक्रोशित दुकानदारों ने जाम की सड़क
एमडीएम नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने की तालाबंदी
मशरक में गोली मारकर हेडमास्टर की हत्या
कॉल डिटेल्स खंगाला जा रहा
पुलिस द्वारा मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स को भी खंगाला जा रहा है. अलसुबह हुई इस घटना को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है. स्थानीय लोगों के अनुसार विश्वनाथ सिंह नेक और ईमानदार शिक्षक थे और उनकी पत्नी पहले ही स्वर्गलोक सिधार गयी हैं. जबकि उनको दो पुत्र और एक पुत्री हैं. पहले पुत्र ओमप्रकाश सिंह की शादी बहरौली कुंवर टोला में हुई है. पति-पत्नी में आपसी विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था. जिसको लेकर कई बार पंचायती हुई, परंतु विवाद इतना गहरा था कि मामला तलाक तक पहुंच गया है और इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है. इस वजह से यह आशंका जतायी जा रही है कि ओमप्रकाश सिंह के ससुराल वालों के द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. दूसरे पुत्र मिथिलेश कुमार सिंह और पुत्री रूबी हैं. सभी की शादी हो चुकी है. थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि आशंका है कि हेडमास्टर के पुत्र ओमप्रकाश सिंह की पत्नी के परिजनों के द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि अभी तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है और उनके दोनों पुत्र बाहर रहते हैं जो घटना की सूचना मिलने के बाद घर के लिए चल दिये हैं. पुत्रों के पहुंचने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज होने की संभावना है. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन