अपहरण कर किशोरी के हाथ-पैर बांध किया गैंगरेप, पांच गिरफ्तार

गड़खा : थाना क्षेत्र से दिनदहाड़े एक किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया. किशोरी का अपहरण बोलेरो सवार पांच लोगों ने कर लिया. किशोरी को अपहरणकर्ताओं ने पकवा इनार के पास ले गये और हाथ-पैर बांध कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. यह घटना उस समय हुई जब किशोरी अपनी मां के साथ मानपुर-गड़खा […]
गड़खा : थाना क्षेत्र से दिनदहाड़े एक किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया. किशोरी का अपहरण बोलेरो सवार पांच लोगों ने कर लिया. किशोरी को अपहरणकर्ताओं ने पकवा इनार के पास ले गये और हाथ-पैर बांध कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. यह घटना उस समय हुई जब किशोरी अपनी मां के साथ मानपुर-गड़खा मुख्य मार्ग के किनारे प्रातः काल महुआ चुन रही थी. एक बोलेरो पर सवार पांच लोग पहुंचे और बोलेरो रोक कर किशोरी को जबरन उठा कर उसमें बैठा लिया.
किशोरी को पकवा इनार के समीप ले गये और बारी-बारी से तीन युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता किशोरी ने गड़खा थाने के दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगायी है कि मंगलवार की प्रातः काल अपनी मां और अपने पड़ोसी के साथ घर से सौ गज दूरी पर महुआ चुन रही थी. तभी एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी रुकी और उस पर से दो सवार अपने हाथो में लिये डंडे लेकर आये और बोले कि चलो साहब बुला रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




