धमकाकर पैसा लेने का आरोप

Updated at : 05 Apr 2018 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
धमकाकर पैसा लेने का आरोप

डोरीगंज(छपरा) : अपनी सगी बहन को ही डरा धमका कर पैसे लेने का आरोप एक जीजा ने अपने साले पर लगाया है और नहीं देने पर बहन को ही जान से मारने की धमकी देता है. मामला अवतारनगर थानाक्षेत्र के सखनौली गांव का है. इस संबंध में सखनौली गांव निवासी चंदन सिंह के द्वारा स्थानीय […]

विज्ञापन

डोरीगंज(छपरा) : अपनी सगी बहन को ही डरा धमका कर पैसे लेने का आरोप एक जीजा ने अपने साले पर लगाया है और नहीं देने पर बहन को ही जान से मारने की धमकी देता है. मामला अवतारनगर थानाक्षेत्र के सखनौली गांव का है. इस संबंध में सखनौली गांव निवासी चंदन सिंह के द्वारा स्थानीय थाने में अमनौर थाना क्षेत्र के अभिमान ढोलाही निवासी अपने साले प्रकाश सिंह को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

दर्ज प्राथमिकी रिपोर्ट में पीड़ित जीजा ने बताया है कि प्रकाश शराब का भी धंधा करता है जो अभी अभी जेल से भी छूटा है.
पीड़ित के मुताबिक वह अक्सर उसकी पत्नी को डरा धमकाकर पैसे ऐठता रहता है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी देता है जिसने हाल ही में अभी अभी डराकर पत्नी से 15 हजार रुपये ऐंठ लिये. थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन