विवाहिता की हत्या कर शव को जलाने की एफआईआर

Updated at : 03 Apr 2018 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर शव को जलाने की एफआईआर

दहेज में नहीं मिली बाइक तो कर दी नवविवाहिता की हत्या विवाहिता को दहेज के लिए जलाया मशरक : थाना क्षेत्र के धवरी मदारपुर गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल द्वारा जला देने का मामला सामने आया है. घटना सोमवार की सुबह 10 बजे के करीब की बतायी जा रही है. सूचना […]

विज्ञापन

दहेज में नहीं मिली बाइक तो कर दी नवविवाहिता की हत्या

विवाहिता को दहेज के लिए जलाया
मशरक : थाना क्षेत्र के धवरी मदारपुर गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल द्वारा जला देने का मामला सामने आया है. घटना सोमवार की सुबह 10 बजे के करीब की बतायी जा रही है. सूचना मिलने पर पहुंची मशरक पुलिस ने पीड़ित महिला को इलाज के लिए मशरक सीएचसी ले गये.
जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को छपरा रेफर कर दिया. गंभीर रूप से झुलसी महिला अनिल सिंह की 24 वर्षीय पत्नी ज्योति देवी बतायी जा रही है. घटना की सूचना पर पीड़िता के मायके इसुआपुर थाना क्षेत्र के सोभ्या गांव से दर्जनों लोग पहुंचे. पुलिस मामले की जांच मे जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन