पुलिस ने शराब भट्ठी को किया ध्वस्त
Updated at : 03 Apr 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

सैकड़ों टीन देशी शराब नष्ट मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर सैकड़ों टीन अर्धनिर्मित देशी शराब को नष्ट किया. इस संबंध में स्थानीय थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रामबलेश्वर राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जगदीशपुर नहर और पीर बाबा के पास शराब बनाने की सूचना मिली […]
विज्ञापन
सैकड़ों टीन देशी शराब नष्ट
मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर सैकड़ों टीन अर्धनिर्मित देशी शराब को नष्ट किया. इस संबंध में स्थानीय थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रामबलेश्वर राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जगदीशपुर नहर और पीर बाबा के पास शराब बनाने की सूचना मिली थी. इसके आधार पर अचानक छापेमारी की गयी, जहां सैकड़ों टीन यानी लगभग हजार लीटर अर्ध निर्मित देशी शराब नष्ट की गयी. लेकिन बनाने वाले फरार हो गये. इस संबंध में प्राथमिकी की प्रक्रिया की जा रही है. छापेमारी दल में एएसआई रामप्रवेश उरांव के साथ पुलिस थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




