शराबबंदी से बदल गयी परिवार की तकदीर छपरा प्रभात

Updated at : 30 Mar 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी से बदल गयी परिवार की तकदीर छपरा प्रभात

गड़खा : भेल्दी थाना क्षेत्र के रायपुरा राईस मिल के समीप हथियार से लैस अपराधियों ने एक पोस्ट ऑफिस एजेंट को घायल कर गुरुवार की संध्या हथियार के बल पर बैग में रखे 15 हजार रुपये लूट लिये व भेल्दी की ओर फरार हो गये. घायल एजेंट मैकी गांव निवासी अर्जुन राय है, जो एलआईसी, […]

विज्ञापन

गड़खा : भेल्दी थाना क्षेत्र के रायपुरा राईस मिल के समीप हथियार से लैस अपराधियों ने एक पोस्ट ऑफिस एजेंट को घायल कर गुरुवार की संध्या हथियार के बल पर बैग में रखे 15 हजार रुपये लूट लिये व भेल्दी की ओर फरार हो गये. घायल एजेंट मैकी गांव निवासी अर्जुन राय है, जो एलआईसी, पोस्ट ऑफिस आदि में एजेंट का काम करता है.

घायल अर्जुन राय ने बताया कि वे गड़खा बाजार आदि जगहों से वसूली कर अपने घर मैकी लौट रहे थे, तभी रायपुरा बाजार के समीप दो बाइकों पर चार हथियार बंद अपराधियों ने उसे आगे से घेर रोक लिया और एक अपराधी ने कट्टे का बट्ट से सर पर वार कर बुरी तरह घायल करते हुए रुपये से भरे बैग लूट, दो-तीन हवाई फायर करते हुए फरार हो गया. थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बताया िक अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुिलस छापेमारी कर रही है.

आरोपित गिरफ्तार
दरियापुर. डेरनी थाना के खिड़कियां गांव में हत्या के प्रयास में गोली मारने वाले को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 26 मार्च को चैता सुन रहे युवक को दो दोस्त लेकर गये और गोली मार कुएं में फेंक दिया. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपित में से रिक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तारी के लिए गयी पुलिस पर अपराधी ने चलायी गोली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन