रेलवे कर्मचारी के आवास से दो लाख की संपत्ति चोरी

Updated at : 29 Mar 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारी के आवास से दो लाख की संपत्ति चोरी

छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर कार्यरत महिला रेलवे कर्मचारी के आवास से करीब दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. घटना मंगलवार की रात की है. इस मामले में रेलवे कर्मचारी संगीता देवी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. चोरी गये सामान में तीस […]

विज्ञापन

छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर कार्यरत महिला रेलवे कर्मचारी के आवास से करीब दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. घटना मंगलवार की रात की है. इस मामले में रेलवे कर्मचारी संगीता देवी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. चोरी गये सामान में तीस हजार रुपये नकद व डेढ़ लाख रुपये के आभूषण तथा अन्य सामान शामिल हैं. रेल थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में रेलवे कर्मचारी संगीता देवी की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

चोरी उसके सरकारी आवास से की गयी है और रेलवे पुलिस इसकी जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन