साढ़ा स्टैंड की 34 लाख रुपये में हुई बंदोबस्ती

Updated at : 13 Mar 2018 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
साढ़ा स्टैंड की 34 लाख रुपये में हुई बंदोबस्ती

जिप के स्टैंड व बाजारों के नये वित्तीय वर्ष के लिये बंदोबस्ती की प्रक्रिया 15 मार्च तक छपरा (सदर) : जिला परिषद के जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर अवस्थित स्टैंड तथा बाजारों की वर्ष 2018-19 के लिए बंदोबस्ती की चार दिवसीय प्रक्रिया शुरू हुई. जिला पर्षद परिसर में आयोजित बंदोबस्ती प्रक्रिया के प्रथम दिन 72 […]

विज्ञापन

जिप के स्टैंड व बाजारों के नये वित्तीय वर्ष के लिये बंदोबस्ती की प्रक्रिया 15 मार्च तक

छपरा (सदर) : जिला परिषद के जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर अवस्थित स्टैंड तथा बाजारों की वर्ष 2018-19 के लिए बंदोबस्ती की चार दिवसीय प्रक्रिया शुरू हुई. जिला पर्षद परिसर में आयोजित बंदोबस्ती प्रक्रिया के प्रथम दिन 72 लाख रुपये के दर्जन भर स्टैंड एवं बाजारों की बंदोबस्ती हुई. इस प्रक्रिया में जिला अभियंता डीएन दत्ता तथा सहायक अभियंता दीनदयाल साह, डीडीसी सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश सभी प्रक्रिया पूरा कर रहे जिला अभियंता के अनुसार छपरा शहर से सटे साढ़ा बस स्टैंड के बंदोबस्ती 33 लाख 53 हजार रुपये में शीतलपुर बस स्टैंड, परसा स्टैंड की 4 लाख चार हजार रुपया में तथा मकेर स्टैंड की दो लाख चार हजार रुपये में बंदोबस्ती हुई. इसी प्रकार कोहड़ा बाजार की दो लाख चार हजार रुपये, मढ़ौरा बाजार की 9 लाख 54 हजार रुपये में, गड़खा बाजार का एक लाख 37 हजार रुपया में बंदोबस्ती संपन्न हुई.
इसके अलावा पचरौड़, इमली बाजार हरपुर, जनता बाजार आदि स्थानों पर भी बाजारों की बंदोबस्ती हुई. जिला अभियंता के अनुसार हाट-बाजारों तथा स्टैंड के बंदोबस्ती की प्रक्रिया 15 मार्च तक लगातार चलेगी. जिसमें इच्छुक व्यक्ति मानदंडों के तहत आवेदन कर बंदोबस्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. स्टैंड व बाजारों के बंदोबस्ती को लेकर पूरी अवधि में जिला प्रशासन के द्वारा विधि व्यवस्था के मद्देनजर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी जवानों की तैनाती की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन