छपरा-वाराणसी रेल खंड पर 12 घंटे का मेगा ब्लॉक

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-वाराणसी रेल खंड पर वाराणसी सिटी एवं सारनाथ के मध्य चल रहे अंतिम चरण के दोहरीकरण एवं इंटर लॉकिंग कार्य के लिए गुरुवार को 12 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया. इस वजह से वाराणसी सिटी एवं सारनाथ के मध्य 12 घंटे ट्रेनों का परिचालन ठप रहा. रेलवे प्रशासन द्वारा […]
छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-वाराणसी रेल खंड पर वाराणसी सिटी एवं सारनाथ के मध्य चल रहे अंतिम चरण के दोहरीकरण एवं इंटर लॉकिंग कार्य के लिए गुरुवार को 12 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया. इस वजह से वाराणसी सिटी एवं सारनाथ के मध्य 12 घंटे ट्रेनों का परिचालन ठप रहा. रेलवे प्रशासन द्वारा 8 मार्च को डेमू एवं पैसेंजर ट्रेनों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन, रिशेड्यूलिंग एवं संक्षिप्तीकरण कर दिया गया. इस आशय की जानकारी रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी.
उन्होंने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छपरा-वाराणसी रेल खंड का दोहरीकरण व विद्युतीकरण किया जा रहा है. इसके लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है. इस वजह से 12 घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. देर शाम तक ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया. उन्होंने बताया कि 15111 /15112 वाराणसी सिटी -छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त कर दिया गया .
14018 दिल्ली-रक्सौल-सदभावना एक्सप्रेस,19305 इंदौर-गुवाहाटी साप्ताहिक एक्सप्रेस,15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस,14007 रक्सौल -दिल्ली सदभावना एक्सप्रेस,14008दिल्ली – रक्सौल सदभावना एक्सप्रेस को रनिंग के अनुसार मार्ग में रेगुलेट किया गया. 55131 -55132 छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी बलिया एवं वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रही और बलिया-छपरा मध्य ही परिचालन किया गया. इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




