परीक्षा केंद्र के पास छात्र की चाकू घोंपकर हत्या

Updated at : 28 Feb 2018 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के पास छात्र की चाकू घोंपकर हत्या

छपरा(सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कटरा स्थित एसडीएस कॉलेज परीक्षा केंद्र के पास परीक्षा देकर निकल रहे एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी. घटना मंगलवार को दिन के साढ़े बारह बजे की है. मृतक जलालपुर थाना क्षेत्र माधोपुर गांव के निवासी तपेश्वर सिंह के पुत्र सुशांत सिंह (16 […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कटरा स्थित एसडीएस कॉलेज परीक्षा केंद्र के पास परीक्षा देकर निकल रहे एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी. घटना मंगलवार को दिन के साढ़े बारह बजे की है. मृतक जलालपुर थाना क्षेत्र माधोपुर गांव के निवासी तपेश्वर सिंह के पुत्र सुशांत सिंह (16 वर्ष) बताया जाता है. बताया जाता है कि मैट्रिक परीक्षा के प्रथम पाली परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्र के पास तीन चार युवकों ने सुशांत को घेर लिया.

मारपीट करने लगे इसी दौरान सीने में चाकू घोंप दी तथा फरार हो गये. घायल अवस्था में सदर अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ मिथिलेंद्र कुमार सिंह ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद सदर अस्पताल में काफी भीड़ जमा हो गयी. इसको देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर सबसे पहले भगवान बाजार थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार पहुंचे. इस बीच प्रभारी उपाधीक्षक डॉ एमपी सिंह, डॉ संजीव रंजन, एचएन प्रसाद ने भी पहुंच कर जांच की,

जिसके बाद मृत घोषित कर दिया गया. कुछ देर बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी चेतनारायण राय एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार सिंह पहुंचे. मृतक के चचेरे भाई से एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने घटना के बारे में जानकारी ली. कुछ देर बाद ही कई स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दिया गया. घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी. परिजन सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे और सभी का रो-रो कर बुरा हाल था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. इस मामले में नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं हैं. थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. नामजद आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह बात सामने आयी है कि एक दिन पहले सोमवार को सुशांत और उसकी हत्या करने वाले छात्रों के बीच विवाद हुआ था. हालांकि इसकी सूचना दोनों पक्षों में से किसी ने पुलिस को नहीं दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन