आरोिपतों की िगरफ्तारी की मांग को लेकर िकया हंगामा

Updated at : 28 Feb 2018 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
आरोिपतों की िगरफ्तारी की मांग को लेकर िकया हंगामा

जलालपुर : छपरा स्थित एसडीएस कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रहे माधोपुर गांव के एक युवक की हत्या चाकू घोंपकर कर दिये जाने के विरोध में मंगलवार को हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग लेकर आक्रोशितों ने एनएच 101 को पंडित महेंद्र मिश्र चौक के समीप सड़क के बीचोंबीच शव रख घंटों जाम कर विरोध […]

विज्ञापन

जलालपुर : छपरा स्थित एसडीएस कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रहे माधोपुर गांव के एक युवक की हत्या चाकू घोंपकर कर दिये जाने के विरोध में मंगलवार को हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग लेकर आक्रोशितों ने एनएच 101 को पंडित महेंद्र मिश्र चौक के समीप सड़क के बीचोंबीच शव रख घंटों जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जिसके कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. आक्रोशित लोग हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. आक्रोशितों का कहना था कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक जाम नहीं हटेगा. जाम को लेकर स्थानीय प्रशासन को भी आक्रोशितों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन