दो पूजा समितियों के 33 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 29 Jan 2018 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

गड़खा : स्थानीय पुलिस प्रशासन के निर्देश के बाद भी 24 जनवरी तक प्रतिमा विसर्जन नहीं कराये जाने वाले दो गांवों के पूजा समितियों से जुड़े लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बताते चले कि प्रतिमा विसर्जन नहीं होने की सूचना पर गड़खा थानाध्यक्ष रमेश महतो ने दल-बल के साथ महम्मदा व पिरौना गांवों […]
विज्ञापन
गड़खा : स्थानीय पुलिस प्रशासन के निर्देश के बाद भी 24 जनवरी तक प्रतिमा विसर्जन नहीं कराये जाने वाले दो गांवों के पूजा समितियों से जुड़े लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
बताते चले कि प्रतिमा विसर्जन नहीं होने की सूचना पर गड़खा थानाध्यक्ष रमेश महतो ने दल-बल के साथ महम्मदा व पिरौना गांवों में पहुंच कर एवं दोनों गांव के पूजा समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि आप लोग सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन कर दे नहीं तो प्रशासन को कानूनी कार्रवाई करना पड़ेगा. लेकिन दोनो गांव के पूजा समिति सदस्यो ने प्रशासन कि एक बात नहीं सुनी और विसर्जन एक दिन और बाद करने की बात पर अड़े रहे. प्रशासन को मजबूर हो वापस लौटना पड़ा, तभी गड़खा पुलिस ने थाने पहुंच महम्मदा गांव के पूजा समिति के 21 सदस्यों पर और पिरौना गांव के 12 पूजा समिति सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




