हिंगोरा अपहरण मामला सेशन कोर्ट को सुपुर्द

Updated at : 26 Jan 2018 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
हिंगोरा अपहरण मामला सेशन कोर्ट को सुपुर्द

छपरा(कोर्ट) : गुजरात के उद्योगपति पुत्र सोहैल हिंगोरा के अपहरण मामले में बनाये गये अभियुक्तो में चार के मामले को निचली अदालत से सेशन कोर्ट के लिए दौरा सुपुर्दगी की गयी. व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम सात पुनीत मालवीय के न्यायालय में चल रहे हिंगोरा अपहरण के नयागांव थाना कांड संख्या 111/13 में न्यायिक पदाधिकारी ने […]

विज्ञापन

छपरा(कोर्ट) : गुजरात के उद्योगपति पुत्र सोहैल हिंगोरा के अपहरण मामले में बनाये गये अभियुक्तो में चार के मामले को निचली अदालत से सेशन कोर्ट के लिए दौरा सुपुर्दगी की गयी. व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम सात पुनीत मालवीय के न्यायालय में चल रहे हिंगोरा अपहरण के नयागांव थाना कांड संख्या 111/13 में न्यायिक पदाधिकारी ने सुनवाई करते हुए चार आरोपितों के मामले में आगे की सुनवाई के लिए उसे सेशन कोर्ट को सुपुर्द कर दिया है जिनकी मामले की सुपुर्दगी की गयी है

उनमें नयागांव थाना क्षेत्र के चतुरपुर निवासी सोनू कुमार सिंह, पटना बेउर के हरणाचक निवासी अमरजीत कुमार रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के पावर हाउस निवासी राकेश कुमार सिंह उर्फ डिंपू और इसी थाना क्षेत्र के द्वारिका पूरी निवासी अनिल कुमार सिंह शामिल है.

कोर्ट द्वारा इस मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता बीरेश कुमार चौबे, अनिल सिंह और मनोज कुमार सिंह को पुलिस पेपर हस्तगत करा दिया गया है. ज्ञात हो कि इस मामले का सेशन ट्रायल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अशोक कुमार गुप्ता के न्यायालय में चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन