जर्जर पट्टी पुल का इंजीनियरों ने किया निरीक्षण

दिघवारा : छपरा-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर दिघवारा व शीतलपुर के मध्य मही नदी पर स्थित जर्जर पट्टी पुल की मरम्मत को लेकर रविवार की देर शाम से बड़े व भारी वाहनों का परिचालन बंद हो गया है, जिस कारण सोमवार को भी पट्टी पुल से सिर्फ छोटे वाहन ही गुजर सके. मानपुर व […]
दिघवारा : छपरा-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर दिघवारा व शीतलपुर के मध्य मही नदी पर स्थित जर्जर पट्टी पुल की मरम्मत को लेकर रविवार की देर शाम से बड़े व भारी वाहनों का परिचालन बंद हो गया है, जिस कारण सोमवार को भी पट्टी पुल से सिर्फ छोटे वाहन ही गुजर सके. मानपुर व शीतलपुर के समीप दो जगहों पर बैरियर लगा दिये जाने के बाद ही बड़ी गाड़ियां स्वतः ही आगे की ओर नहीं बढ़ सकीं और दिघवारा व शीतलपुर के मध्य छोटे वाहनों के सहारे ही यात्री अपने गंतव्यों की ओर जाते दिखे. वहीं पुल की मरम्मत का कार्य करने वाली मधुकॉन कंपनी के इंजीनियरों ने सोमवार की सुबह पुल का निरीक्षण किया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




