रेलवे ट्रैक फ्रैक्चर के कारण अप ट्रेनों का परिचालन बाधित

छपरा(सारण) : पूर्व मध्य रेलवे के छपरा-सोनपुर रेल खंड पर बड़ागोपाल व गोल्डेनगंज के बीच अप ट्रैक की पटरी में फ्रैक्चर के कारण शुक्रवार को ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. घटना दिन करीब नौ बजे की है. इस वजह से अप अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन तथा मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन को दिघवारा और अन्य स्टेशनों पर […]
छपरा(सारण) : पूर्व मध्य रेलवे के छपरा-सोनपुर रेल खंड पर बड़ागोपाल व गोल्डेनगंज के बीच अप ट्रैक की पटरी में फ्रैक्चर के कारण शुक्रवार को ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. घटना दिन करीब नौ बजे की है. इस वजह से अप अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन तथा मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन को दिघवारा और अन्य स्टेशनों पर आधा घंटा तक रोक कर रखा गया.
बताया जाता है कि भीषण ठंड के कारण रेलवे ट्रैक फ्रैक्चर हो गया. इसकी जानकारी गैंग मैन ने स्टेशन मास्टर को दी. इसके बाद अप ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया. रेलवे कर्मचारियों ने टूटी हुई पटरी को फिश प्लेट लगाया जिसके बाद धीमी गति में कॉशन पर ट्रेनों को चलाया गया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भीषण ठंड के कारण रेलवे पटरी सिकुड़ने से फ्रैक्चर हो जाता है. इसके मद्देनजर रेलवे ट्रैक पर 24 घंटे पेट्रोलिंग कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




