गया के तिलकुट व बासमती चिउड़े की खुशबू से महक रहा है बाजार

दिघवारा : मकर संक्रांति आगमन की दहलीज पर खड़ा है, लिहाजा प्रखंड अधीन बाजारों में किराना दुकानों के अलावा अस्थायी दुकानों की रौनक बढ़ गयी है. संक्रांति में प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की बिक्री के लिए दिघवारा, शीतलपुर व आमी के बाजारों में दर्जनों अस्थायी दुकानें सज गयी हैं और इन दुकानों पर दिन […]
दिघवारा : मकर संक्रांति आगमन की दहलीज पर खड़ा है, लिहाजा प्रखंड अधीन बाजारों में किराना दुकानों के अलावा अस्थायी दुकानों की रौनक बढ़ गयी है. संक्रांति में प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की बिक्री के लिए दिघवारा, शीतलपुर व आमी के बाजारों में दर्जनों अस्थायी दुकानें सज गयी हैं और इन दुकानों पर दिन भर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है. दिन भर बाजार ग्राहकों से गुलजार दिख रहा है. ठंड का असर इन दुकानों पर नहीं दिख रहा है और यही वजह है कि ग्राहकों की संख्या में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है. खरमास में भी सैकड़ों दुकानदारों की आमदनी में इजाफा हुआ है जिससे उनलोगों के चेहरों की रौनक बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




