235 पैकेट खाद्यान्न पीडीएस व एमडीएम का

Updated at : 12 Jan 2018 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
235 पैकेट खाद्यान्न पीडीएस व एमडीएम का

कालाबाजारी की नीयत से तरैया के संग्रामपुर गांव में भंडारित कर रखा गया था तरैया : तरैया में मंगलवार को जब्त करीब ढाई सौ पैकेट खाद्यान्न एमडीएम व पीडीएस दुकानों का है जिसे कालाबाजारी की नीयत से तरैया के संग्रामपुर गांव में भंडारित कर रखा गया था. मामले का खुलासा करते हुए अंचलाधिकारी सह प्रभारी […]

विज्ञापन

कालाबाजारी की नीयत से तरैया के संग्रामपुर गांव में भंडारित कर रखा गया था

तरैया : तरैया में मंगलवार को जब्त करीब ढाई सौ पैकेट खाद्यान्न एमडीएम व पीडीएस दुकानों का है जिसे कालाबाजारी की नीयत से तरैया के संग्रामपुर गांव में भंडारित कर रखा गया था. मामले का खुलासा करते हुए अंचलाधिकारी सह प्रभारी एमओ ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर तीन व्यक्तियों को नामजद किया है. बता दें एसडीओ और एमओ द्वारा मंगलवार को करीब ढाई सौ पैकेट खाद्यान्न छापेमारी कर जब्त किया गया था. वहीं छापेमारी के दौरान गिरफ्तार दो लोगों में से एक को जेल भेज दिया गया जबकि दूसरे के खिलाफ सबूत नहीं मिलने पर उसे रिहा कर दिया गया.
गिरफ्तार संतोष साह को गुरुवार को छपरा जेल भेज दिया गया. ज्ञातव्य हो की मढ़ौरा एसडीओ संजय कुमार राय को गुप्त सूचना मिली थी कि तरैया के संग्रामपुर ग्राम में कुछ व्यवसायियों द्वारा कालाबाजारी की नीयत से सरकारी खाद्यान्न अवैध तरीके से भंडारित किया गया है. इसके आलोक में तरैया एमओ ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की थी जिसमें भारी मात्रा में खाद्यान्न जब्त किया गया था.
बुधवार की देर शाम मामले की जांच पड़ताल के बाद तरैया थाने में अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी वीरेंद्र मोहन के द्वारा तीन व्यक्तियों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एमओ तरैया के अनुसार उक्त गांव निवासी संतोष साह व मंतोष साह के घर से 14 पैकेट गेहूं जिस पर भारतीय खाद्य निगम लिमिटेड अंकित है, बरामद किया गया तथा पड़ोसी झगरु राय के घर से नौ पैकेट चावल जिस पर गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा अंकित है बरामद किया गया.
वहीं मंतोष के पिता लालबाबू साह के घर से 212 पैकेट चावल की बरामदगी की गयी जिसपर भारतीय खाद्य निगम अंकित है तथा उसकी सिलाई सरकारी मिल द्वारा की गयी है. उनके अनुसार जांच में यह तथ्य सामने आया है कि उक्त चावल कालाबाजारी हेतु अवैध रूप से भंडारण किया गया था जो अमनौर एमडीएम का है. प्राथमिकी में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने यह दर्शाया है कि इस बात की स्वीकृति अमनौर गोदाम के सहायक प्रबंधक ने की है.अमनौर के सहायक गोदाम प्रबंधक के द्वारा बताया गया है कि नौ जनवरी को वाहन संख्या बीआर 04बी 0501 जिसके चालक विजय राम की गाड़ी से 115 पैकेट चावल गोदाम से निर्गत हुआ है. हालांकि अमनौर के प्रखंड साधनसेवी मनोज कुमार सिंह ने एमओ तरैया को एक लिखित आवेदन दिया है,
जिसमें कहा गया है कि एसएफसी गोदाम अमनौर से माह जनवरी, 2018 में उनके द्वारा चावल का उठाव किया ही नहीं गया है. उनके द्वारा 29 दिसंबर, 2016 को ही उठाव किया गया है. बहरहाल मामला चाहे जो हो तरैया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने तरैया थाने में तीन व्यक्तियों मंतोष साह, संतोष साह व झगरू राय के खिलाफ सरकारी खाद्यान्न का अवैध भंडारण कालाबाजारी के उद्देश्य से करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है, इसके आलोक में पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन