शुद्ध पेयजल के लिए तरस रही पांच हजार आबादी

जलालपुर : सात निश्चय की दुहाई देकर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं बहाल कर विकास की योजनाओं को गति देने की पुरजोर कोशिश की जा रही है. वहीं सारण जिले में आदर्श प्रखंड का दर्जा पा चुके जलालपुर ब्लॉक की मिश्रवलिया पंचायत में रहने वाले पांच हजार लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना आम […]
जलालपुर : सात निश्चय की दुहाई देकर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं बहाल कर विकास की योजनाओं को गति देने की पुरजोर कोशिश की जा रही है. वहीं सारण जिले में आदर्श प्रखंड का दर्जा पा चुके जलालपुर ब्लॉक की मिश्रवलिया पंचायत में रहने वाले पांच हजार लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना आम बात बन कर रह गयी है.
पंचायत के लोगों को पीने के लिए शुद्ध जल उपलब्ध नहीं है. पंचायत में बनी जलमीनार उद्घाटन काल से ही बंद पड़ी है. ग्रामीणों को साफ पानी के लिए घर से काफी दूरी पर लगे चापाकलों पर ही निर्भर रहना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




