दो लोगों के खातों से लाखों की फर्जी निकासी
Updated at : 10 Jan 2018 4:06 AM (IST)
विज्ञापन

साइबर क्राइम के हुए शिकार जलालपुर/दाउदपुर (मांझी) : साइबर क्राइम का शिकार लगातार जिले के लोग हो रहे हैं. दो मामले पुन: तब उजागर हुआ, जब पीड़ित न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंचे. जलालुपर थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक जलालपुर बाजार की एटीएम में एक ग्राहक को झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलकर 60 […]
विज्ञापन
साइबर क्राइम के हुए शिकार
जलालपुर/दाउदपुर (मांझी) : साइबर क्राइम का शिकार लगातार जिले के लोग हो रहे हैं. दो मामले पुन: तब उजागर हुआ, जब पीड़ित न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंचे. जलालुपर थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक जलालपुर बाजार की एटीएम में एक ग्राहक को झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलकर 60 हजार रुपये निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में ग्राहक कोठेयां गांव निवासी सुनील राम ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर कहा है कि एटीएम परिसर में रुपये निकालने के दौरान मेरे पीछे खड़े एक युवक ने झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया. उसके बाद घर जाने के दौरान ही रुपये निकालने का मैसेज मोबाइल पर आने लगा.
मेरे ही एटीएम से बालाजी ज्वेलर्स छपरा से 28 हजार की खरीदारी तथा वी बाजार से 35 सौ की खरीदारी की गयी. लगातार चार बार निकासी की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं दाउदपुर थाना क्षेत्र के बीएसएफ जवान के एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर खाते से दो लाख रुपये उड़ा लेने का मामला प्रकाश में आया है. इसकी जानकारी खाताधारक को पांच माह बाद तब हुई, जब जवान अपनी मां के श्राद्ध के लिए रुपये की निकासी करने बैंक पहुंचा. प्राप्त जानकारी के अनुसार दाउदपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर टेटिहा टोला निवासी बीएसएफ के जवान चंद्रशेखर सिंह अरुणाचल प्रदेश में पोस्टेड हैं. मां की मृत्यु के बाद फिलहाल गांव आये हुए हैं.
श्राद्ध कर्म के लिए जब रुपये निकालने के लिए स्टेट बैंक की एकमा शाखा पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मर्केंना हुसेनागंज निवासी परशुराम चौहान की पत्नी प्रमिला देवी के खाते में तीन किस्तों में 76 हजार रुपये ट्रांसफर हुए हैं. जबकि शेष राशि कार्ड से शॉपिंग कर खर्च की गयी है. इसकी जानकारी होते ही जवान चंद्रशेखर ने दाउदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित महिला खाताधारी को दाउदपुर थाने लाकर पूछताछ कर रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि रुपये की हेराफेरी हुई है.
एटीएम के पास लगे सीसी टीवी कैमरे का फुटेज मंगाया गया है. जांच की जा रही है. वहीं आरोपित खाताधारी ने बताया कि उसके खाते में रुपये कहां से आये पता नहीं. उसने अपना भी एटीएम कार्ड भूलने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




