बाइक लुटेरा गिरोह के चार अपराधी िगरफ्तार

Updated at : 09 Jan 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक लुटेरा गिरोह के चार अपराधी िगरफ्तार

छपरा(सारण) : बाइक लुटेरा व चोर गिरोह के चार अपराधियों को तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस ने महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है. बरामद तीनों बाइकें चोरी व लूट की हैं. अपराधियों के पास चाकू व छह मोबाइल व बाइक की लॉक खोलने वाली दो मास्टर चाबी भी बरामद की गयी है. इस […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : बाइक लुटेरा व चोर गिरोह के चार अपराधियों को तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस ने महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है. बरामद तीनों बाइकें चोरी व लूट की हैं. अपराधियों के पास चाकू व छह मोबाइल व बाइक की लॉक खोलने वाली दो मास्टर चाबी भी बरामद की गयी है. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सोमवार को दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चारों अपराधियों का अंतरजिला गिरोह से तार जुड़ा है. उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग किया जा रहा था.

इसी दौरान जनता बाजार थाना क्षेत्र के हरपुर कोठी ब्रह्म स्थान के पास दो बाइकों के साथ चार युवकों को पकड़ा गया. जांच में पकड़े गये चारों व्यक्तियों ने बाइक की कागजात पेश नहीं की. पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर बाइक छोड़ कर भागने का भी प्रयास किया जिन्हें खदेड़ कर पकड़ा गया. जांच में पकड़े गये चारों व्यक्ति अपराधी निकले. बरामद बाइक चोरी की पायी गयी. मनोरंजन राय के पास से बड़ा चाकू मिलने पर पुलिस का शक पुख्ता हो गया.

गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर रवि साह के घर से एक बाइक भी बरामद की गयी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में जनता बाजार थाना क्षेत्र के हरपुर कोठी गांव के भगवान राय उर्फ बिठ्ठल राय के पुत्र मनोरंजन राय, सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के राजेंद्र प्रसाद के पुत्र हरि किशोर प्रसाद, जनता बाजार थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव के ईश्वर साह के पुत्र रवि कुमार साह, पंडितपुर गांव के साधु यादव के पुत्र विजय यादव शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि मनोरंजन राय को पहले भी सीवान जिले के महाराजगंज थाना की पुलिस दो बार जेल भेज चुकी है जिसमें वह चार्जशीटेड है. इसी तरह हरि किशोर प्रसाद को भगवानपुर हाट थाना की पुलिस ने तीन बार और बनियापुर थाना की पुलिस ने एक बार जेल भेज चुकी है जिसमें पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दिया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि बाइक लूटने व चोरी करने के बाद उसके पार्ट्स को अलग-अलग कर बेच देते हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चारों अपराधियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है और इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस मामले में कई अन्य अपराधियों का सुराग भी मिला है जिसके आधार पर इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से तीन कांडों का खुलासा किया गया है. उन्होंने बताया कि इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि अपराधियों को गिरफ्तार करने में योगदान करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन