छात्रवृत्ति की राशि लाभुकों के खाते में जल्द भेजें : डीएम
Updated at : 09 Jan 2018 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन को ले विभिन्न योजनाओं की डीेेेएम ने की समीक्षा डीएम ने निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश छपरा (सदर) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनवरी के दूसरे सप्ताह में संभावित आगमन के मद्देनजर डीएम हरिहर प्रसाद ने सात निश्चय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन को ले विभिन्न योजनाओं की डीेेेएम ने की समीक्षा
डीएम ने निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश
छपरा (सदर) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनवरी के दूसरे सप्ताह में संभावित आगमन के मद्देनजर डीएम हरिहर प्रसाद ने सात निश्चय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति भ्रमण से पूर्व करने का निर्देश दिया. उन्होंने डीईओ को साइकिल पोशाक एवं छात्रवृत्ति की राशि अविलंब लाभुक छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं वैसे सभी प्रारंभिक विद्यालयों को नजदीक के विद्यालय में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया जो विद्यालय भवन विहिन या शौचालय विहीन हैं. डीएम ने इस दौरान कहा कि सात निश्चय की जिन योजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाना है. उससे संबंधित विभाग विकास शाखा को अपने विभाग के कार्ययोजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायेंगे.
उन्होंने प्रबंधक निबंधन सह परामर्श केंद्र को निर्देश दिया कि स्टूडेंट क्रेडिट योजना, आर्थिक युवाओं को बल एवं अन्य सभी योजनाओं को त्वरित गति से पूरा करने की जरूरत जतायी. इस दौरान डीएम ने छपरा नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि हर घर नल-जल एवं सात निश्चय योजनाओं की प्रगति मुख्यमंत्री के परिभ्रमण से पहले सुनिश्चित करें. वहीं हर घर बिजली लगातार देने के लिए सघन विद्युतीकरण के साथ-साथ लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सड़क, नाली-गली बनाने पर बल दिया. शौचालय निर्माण घर के सम्मान योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप शौचालय बनाने के अलावा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को भी पूरा करने की जरूरत डीएम ने जतायी. इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




