बिना कैशमेमो अनाज वितरण पर जनवितरण का लाइसेंस हो सकता है रद्द

मढ़ौरा(सारण) : बिना कैशमेमो अनाज वितरण करना जनवितरण दुकानदारों को महंगा पर सकता है और उनके दुकानों का लाइसेंस रद्द हो सकता है. उक्त बातें अनुमंडल पदाधिकारी संजय राय ने मढ़ौरा प्रखंड के सभी जनवितरण दुकानदारों के समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक के दौरान एसडीओ ने सभी जनवितरण दुकानदारों को निर्देश दिया कि जनवितरण दुकान […]
मढ़ौरा(सारण) : बिना कैशमेमो अनाज वितरण करना जनवितरण दुकानदारों को महंगा पर सकता है और उनके दुकानों का लाइसेंस रद्द हो सकता है. उक्त बातें अनुमंडल पदाधिकारी संजय राय ने मढ़ौरा प्रखंड के सभी जनवितरण दुकानदारों के समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक के दौरान एसडीओ ने सभी जनवितरण दुकानदारों को निर्देश दिया कि जनवितरण दुकान के नीति के अनुसार, बिना कैशमेमो के खाद्यान्न वितरण नहीं करना है. कैशमेमो, राशन कार्ड पर दुकानदार को तिथि के साथ हस्ताक्षर करना है.
पुराने बोर्ड को बदलना अनिवार्य है. अगर इन सभी निर्देशों पर कोई भी अवमानना हुई तो दुकान का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है. उपभोक्ताओं से शिकायत आती है. साथ अगर उपभोक्ताओं का नाम सूची में है तो उपभोक्ता को हर हाल में केरोसिन देना है. उधर, जनवितरण दुकानदारों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि गोदाम से फटी-पुरानी बोरियों में चावल भेजा जाता है. वजन भी कम होता हैएसडीओ ने कहा कि अगर खाद्यान्न उठाव में किसी तरह की कोई समस्या होती है तो हमको बताएं,अविलंब कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




