अस्पतालों में बीमार लोगों की संख्या बढ़ी

छपरा(सारण) : हाड़ कंपाती ठंड में बीमार लोगों की संख्या भी बढ़ गयी है और सदर अस्पताल में बीमार मरीजों की संख्या काफी बढ़ गयी है. ठंड लगने के कारण एक दर्जन गंभीर रूप से बीमार लोगों को अस्पताल लोगों को भर्ती कराया गया है. ओपीडी में भी बीमार मरीज काफी संख्या में शुक्रवार को […]
छपरा(सारण) : हाड़ कंपाती ठंड में बीमार लोगों की संख्या भी बढ़ गयी है और सदर अस्पताल में बीमार मरीजों की संख्या काफी बढ़ गयी है. ठंड लगने के कारण एक दर्जन गंभीर रूप से बीमार लोगों को अस्पताल लोगों को भर्ती कराया गया है. ओपीडी में भी बीमार मरीज काफी संख्या में शुक्रवार को पहुंचे . इस वजह से अस्पताल में भीड़ का माहौल रहा.
खासकर ठंड के कारण सिर दर्द, बुखार, बदन दर्द, खांसी, सर्दी व कै- दस्त, पेट दर्द की शिकायत बढ़ गयी है. ठंड लगने के कारण गंभीर रूप से बीमार लोगों में वृद्ध लोगों की संख्या अधिक है और बच्चे भी ठंड के कारण गंभीर रूप से बीमार हुए हैं. पिछले तीन दिनों के अंदर ठंड लगने से अधिक बीमार लोगों की संख्या 50 से अधिक बतायी गयी है. फिलहाल सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में एक दर्जन लोग भर्ती कराये गये है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




