कई गंभीर आरोपों से लंबे समय से घिरे रहे हैं डीपीएम

छपरा(सारण) : जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम धीरज कुमार लंबे समय से कई गंभीर आरोपों से घिरे रहे हैं और डीपीएम के खिलाफ प्रमंडलीय आयुक्त नर्वदेश्वर लाल ने भी डीपीएम के कार्यकलाप पर प्रश्न चिह्न लगाया है. आउटसोर्सिंग एजेंसियों के चयन में मनमानी करने तथा अनियमितता बरतने के मामले में पटना हाईकोर्ट के आदेश पर […]
छपरा(सारण) : जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम धीरज कुमार लंबे समय से कई गंभीर आरोपों से घिरे रहे हैं और डीपीएम के खिलाफ प्रमंडलीय आयुक्त नर्वदेश्वर लाल ने भी डीपीएम के कार्यकलाप पर प्रश्न चिह्न लगाया है. आउटसोर्सिंग एजेंसियों के चयन में मनमानी करने तथा अनियमितता बरतने के मामले में पटना हाईकोर्ट के आदेश पर प्रमंडलीय आयुक्त ने जांच के बाद अपने ऑबर्जवेशन में डीपीएम के बारे यह टिप्पणी की थी.
आयुक्त की जांच के बाद ही जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा आउटसोर्सिंग एजेंसियों के चयन की प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया. इस मामले में अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम हरिहर प्रसाद पहले ही राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक को पत्र को लिख चुके हैं. डीएम ने यह कार्रवाई भी प्रमंडलीय आयुक्त की जांच रिपोर्ट के बाद की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




