सात निश्चय योजना का हुआ शुभारंभ
Updated at : 05 Jan 2018 4:11 AM (IST)
विज्ञापन

दरियापुर : प्रखंड क्षेत्र के मंगरपाल पंचायत के वार्ड नंबर 12 में मुख्यमंत्री सात निश्चय के तहत हर घर नल जल योजना का शुभारंभ किया गया. योजना का शुभारंभ सोनपुर डीसीएलआर उपेंद्र कुमार पाल, बीडीओ रमेश कुमार सिंह ने भूमि पूजन कर किया. डीसीएलआर उपेंद्र पाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के […]
विज्ञापन
दरियापुर : प्रखंड क्षेत्र के मंगरपाल पंचायत के वार्ड नंबर 12 में मुख्यमंत्री सात निश्चय के तहत हर घर नल जल योजना का शुभारंभ किया गया. योजना का शुभारंभ सोनपुर डीसीएलआर उपेंद्र कुमार पाल, बीडीओ रमेश कुमार सिंह ने भूमि पूजन कर किया. डीसीएलआर उपेंद्र पाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के शुभारंभ होने से गांव के गरीब लोगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा. ग्रामीणों को पीने के लिए शुद्ध जल मिलेगा जिससे सभी लोग स्वस्थ रहेंगे.
वहीं बीडीओ रमेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों में आम से खास लोगों के चेहरे पर खुशियां बिखेरेगी. भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह तथा मुखिया रीता देवी ने बताया कि दरियापुर प्रखंड में पहला नल जल योजना का शुभारंभ होना जमीनी स्तर पर विकास का जीता जागता सबूत है. मौके पर मंगरपाल पंचायत के पूर्व मुखिया मो साहेब महतो, मनपुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार, सुरेश प्रसाद गुप्ता, जवाहर कुमार सहनी, मिश्रा जी एवं अन्य सभी कार्यान्वयन सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




