कार के धक्के से अधेड़ जख्मी, भिड़े परिजन

Updated at : 27 Dec 2017 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
कार के धक्के से अधेड़ जख्मी, भिड़े परिजन

छपरा(सारण) : शहर के कटरा मुहल्ले में कार के धक्के से अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मंगलवार की है. इस घटना के बाद घायल के परिजनों और कार चालक के बीच मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गयी और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : शहर के कटरा मुहल्ले में कार के धक्के से अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मंगलवार की है. इस घटना के बाद घायल के परिजनों और कार चालक के बीच मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गयी और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अधेड़ को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया.

घायल हरेंद्र चौधरी का दोनों पैर टूट गया है और गंभीर रूप से घायल हैं. बताया जाता है कि हरेंद्र चौधरी अपने घर के बाहर सड़क किनारे बैठे थे. इसी दौरान पड़ोस के एक व्यक्ति अपनी कार घर से बाहर निकाल कर मोड़ रहा था, तभी कार ने घर के बाहर सड़क किनारे बैठे अधेड़ को अपनी चपेट में ले लिया. कार से कुचलने के बाद चालक और घायल के परिजनों में भिड़ंत हो गयी. इस संबंध में घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है जिसमें कार चालक को नामजद किया गया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायल के सदर अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल में भी काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी और अफरा-तफरी का माहौल रहा. अस्पताल में भी मामले को शांत कराने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. घायल को पीएमसीएच पटना रेफर करने के बाद अस्पताल में हंगामा शांत हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन