किराना दुकानदार समेत दो को चाकू मारा, जख्मी

Updated at : 27 Dec 2017 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
किराना दुकानदार समेत दो को चाकू मारा, जख्मी

छपरा (सारण) : जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के चिंतामनगंज विश्वभरपुर गांव में किराना दुकानदार समेत दो लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया. यह घटना सोमवार देर रात की है. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में इंद्रदेव सिंह के पुत्र राकेश कुमार तथा स्व पुण्यकाल […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के चिंतामनगंज विश्वभरपुर गांव में किराना दुकानदार समेत दो लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया. यह घटना सोमवार देर रात की है. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में इंद्रदेव सिंह के पुत्र राकेश कुमार तथा स्व पुण्यकाल प्रसाद के पुत्र बालदेव प्रसाद शामिल हैं.

घायलों का बयान भगवान बाजार थाने की पुलिस ने दर्ज की है और गड़खा थाने को भेजा जा रहा है. घायलों ने बताया कि सोमवार की रात राकेश कुमार अपनी दुकान बंद कर रहा था. इसी दौरान गांव के छह-सात लोगों ने आकर हमला कर दिया और चाकू मारकर घायल कर दिया. दुकानदार राकेश के बचाव में पड़ोसी बालदेव प्रसाद आये तो उन्हें भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया. दुकानदार राकेश ने पुलिस को दिये गये बयान में कहा है कि हमला करने वालों ने 62 हजार रुपये भी छीन लिये.

इस मामले में उसी गांव के आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है. फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन