नशे में धुत युवकों ने विद्यालय में की तोड़फोड़

Updated at : 12 Dec 2017 3:16 AM (IST)
विज्ञापन
नशे में धुत युवकों ने विद्यालय में की तोड़फोड़

दाउदपुर (मांझी) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में सोमवार को नशे में धुत तीन युवकों ने जमकर उत्पात किया. इस दौरान नशेड़ियों ने विद्यालय के करीब आधा दर्जन कुर्सी व टेबल को तोड़ क्षतिग्रस्त कर दिया. जिससे विद्यालय के बच्चों सहित शिक्षकों में भी हड़कंप मच गया. शोरगुल […]

विज्ञापन

दाउदपुर (मांझी) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में सोमवार को नशे में धुत तीन युवकों ने जमकर उत्पात किया. इस दौरान नशेड़ियों ने विद्यालय के करीब आधा दर्जन कुर्सी व टेबल को तोड़ क्षतिग्रस्त कर दिया. जिससे विद्यालय के बच्चों सहित शिक्षकों में भी हड़कंप मच गया. शोरगुल सुन कर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गये और एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जबकि अन्य दो फरार हो गये. गिरफ्तार युवक बलेसरा गांव के ही श्रीभगवान सिंह के पुत्र नीरज सिंह है. प्रधानाध्यापक अनंत लाल ने बताया कि दोपहर बाद शिक्षक बच्चों को पढ़ाने में मशगूल थे,

तभी गांव के ही नीरज सिंह सहित दो अन्य युवक नशे में धुत होकर गाली-गलौज करते हुए प्रधानाध्यापक कक्ष में प्रवेश कर गये. प्रधानाध्यापक के टेबल को पलट दिया और आधा दर्जन कुर्सियों को तोड़ डाला. इस बीच शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने नीरज सिंह को पकड़ कर थाना की पुलिस को सूचना दी. जहां थाना के जमादार मिथिलेश कुमार दल-बल के साथ विद्यालय पहुंचे और नशे में धुत युवक को गिरफ्तार कर थाना लाये. उसके साथ पुलिस ने शराब की एक बोतल भी बरामद की है. इस संबंध में प्रधानाध्यापक ने थाने में लिखित आवेदन दिया है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है. वही पंचायत के मुखिया पति केशव सिंह ने बताया कि आये दिन शराब में धुत नशेड़ी युवको के कारनामे से लोग परेशान है. बताया जाता है कि इस सभी नशेड़ियों ने बलेसरा-नसीरा पथ पर नहर के समीप किसी नसीरा गांव के राहगीर का मोबाइल भी छीना था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन