जीजा का घर किराये पर लेकर बेच रहा था शराब

Updated at : 10 Dec 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
जीजा का घर किराये पर लेकर बेच रहा था शराब

भेल्दी (अमनौर) : भेल्दी थाना क्षेत्र के लहेर छपरा गांव में अपने जीजा के घर में शराब बेच रहे कारोबारी को पुलिस ने 35 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया तथा साथ ही घर को पुलिस ने सील कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि […]

विज्ञापन

भेल्दी (अमनौर) : भेल्दी थाना क्षेत्र के लहेर छपरा गांव में अपने जीजा के घर में शराब बेच रहे कारोबारी को पुलिस ने 35 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया तथा साथ ही घर को पुलिस ने सील कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि हरिनारायण सिंह थाना क्षेत्र के लहेर छपरा गांव में छापेमारी की. इसमें कारोबारी पुलिस को देखकर भागने लगा,

जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ा. गिरफ्तार कारोबारी अनिल शाह अपने जीजा दुर्गा प्रसाद के घर किराये पर लेकर पिछले कुछ दिनों से अवैध रूप से शराब बेच रहा था. मौके पर पहुंची पुलिस ने पॉलीथिन में तीन प्रकार के 35 लीटर शराब बरामद किया एवं घर को सील कर दिया तथा कारोबारी से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले माह 22 नवंबर को किशनपुर गांव में मनिंद्र कुमार मणि के घर से भी शराब बरामद हुआ था. उसके भी घर को पुलिस ने सील कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन